फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जालसाज ने चीनी मिल के सीसीओ से फोन पर 36 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ से जालसाजों ने फोन पर 36 हजार रुपये ठग लिए। फोन पर रुपये की कटौती का मैसेज देख सीसीओ को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल के सीसीओ अवधेश कुमार ने बताया कि शनिवार को किसी जालसाज ने उनसे फोन पर कहा कि उनकी स्वास्थ्य बीमा योजना की धनराशि स्वीकृत हो गई है। वह अपनी बैंक संबंधी जानकारी तत्काल उपलब्ध करा दें, जिससे उनकी धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जा सके।
सीसीओ ने उक्त जालसाज के मोबाइल फोन नंबर पर अपनी बैंक खाता से संबंधित जरूरी जानकारी भेज दी। जानकारी मिलते ही जालसाज ने सीसीओ के बैंक खाते से 36 हजार की धनराशि निकाल ली। खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज मिलते ही सीसीओ को अपने साथ हुई जालसाजी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद सीसीओ ने जालसाज के फोन नंबर पर कई बार कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आया। सीसीओ ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। जालसाज का नाम-पता अज्ञात बताया गया है। उसके मोबाइल नंबर का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने भी जालसाज के मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें