फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के नाम से डीएम को फोन कराना पड़ा महंगा

Fri, 17 Jan 2014 05:52 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बदायूं का सांसद बताकर एक व्यक्ति ने डीएम को फोन कर ग्राम पंचायत अधिकारी का स्थानांतरण निरस्त कराने की सिफारिश की। शक होने पर डीएम ने सांसद से वार्ता की मामला फर्जी निकाला। इस पर डीएम ने संबंधित नंबर की जांच और संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पैंड कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी ओम नरायन सिंह अपने कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव का ओएसडी बताते हुए कहा की सांसद जी बात करना चाहते हैं। कुछ पल बाद उसने फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया। खुद को सांसद धर्मेन्द्र यादव बताते हुए फोनकर्ता ने पिछले दिनों पूरनपुर से स्थानांतरण किए गए ग्राम पंचायत अधिकारी का तबादला निरस्त करने की सिफारिश की। फोन कटने के बाद डीएम को कुछ शक हुआ। उन्होंने सांसद के पीआरओ को फोन कर सांसद धर्मेन्द्र यादव से बात की तो वह भी हैरान रह गए। डीएम को माजरा समझते देर न लगी। उन्होंने संबंधित फोन नंबर की जांच को उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेज दिया। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत को सस्पेंड करने का आदेश किया।

ग्राम पंचायत अधिकारी ने अपना ट्रांसफार्मर रुकवाने को किसी के माध्यम से सांसद बनकर फोन किया था। फोन नंबर की जांच की जा रही है। ग्राम पंचायत अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम नरायन सिंह, डीएम-पीलीभीत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें