फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों पर बदमाशों का धावा

Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ जहॉनाबाद। थाना बरखेड़ा के बाद अब बदमाशों ने थाना जहॉनाबाद के गांवों को निशाना बनाया। रविवार की रात गांव खमरियापुल के तीन घरों पर धावा बोलकर बदमाशों ने 15 हजार की नगदी समेत करीब साढ़े पांच लाख के जेवर लूट लिए। वारदातों की तहरीर पुलिस को दी गई, पर पुलिस ने एक घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार की रात बदमाशों ने गांव खमरियापुल के दक्षिण छोर पर स्थित तीन घरों को निशाना बनाया। छोटा हाथी (टाटा मैजिक) से आए बदमाशों ने जीप गांव के बाहर खड़ी कर दी। सबसे पहले बदमाश रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अमरुद्दीन के घर पहुंचे। बदमाशों ने पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाया। गृहस्वामी अजमुद्दीन ने बताया कि दरवाजा खोलते ही बदमाश घर के अंदर घुस गए और असलहों के बल पर बंधक बना लिया। घर में रखी 76 सौ रुपये की नगदी, मांग पट्टी, मांग टीका, अंगूठी, सोने के झाले, जेवरी लूट ली। बदमाशों की संख्या 12 से 15 के बीच में थी। सभी के पास चाकू, तमंचे, पौनिया बंदूक व डंडे थे। नकाब पहने हुए थे। यहां घटना को अंजाम देकर बदमाश पड़ोसी नियाज अहमद के घर घुस गए। परिजनों को बंधक बना लिया। यहां से सात हजार 50 रुपये की नगदी, झुमकी, ब्रेसर, नाक का फूल, धुरिया, अंगूठी, घड़ी, सेलफोन लूटे। नियाज अहमद की पत्नी खातून को गन प्वाइंट पर लेकर पड़ोस में रह रहे उनके बेटे मोहम्मद अहमद के घर पहुंचे। महिला से आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवाया। बाद में सभी को बंधक बनाकर सेलफोन, गले का हार, कुंडल, मांग टीका, चांदी की प्लेट, चांदी की जेवरी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान लूट लिया। घटनाओं को अंजाम देने के बाद बदमाश जीप समेत भाग निकले। घटना के बाद हुए शोरशराबे पर बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हो गए। गांव के बीडीसी सदस्य मुन्ने अंसारी ने घटना की सूचना एसओ को दी। सूचना पर एसओ शाहिद अली गांव पहुंचे और बदमाशों की टोह ली, लेकिन कोई पता नहीं लगा।
छोटा खुदागंज में चोरी का प्रयास
पीलीभीत। मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी मुकद्दर अली ने बताया कि रविवार की रात वह परिवार समेत घर में सोया था। रात करीब दो बजे दीवार के सहारे चोर उनके घर घुसे और कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। खटपट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर पर चोर दीवार कूदकर भाग निकले। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई है। उधर, थाना बरखेड़ा के गांव नकटा मुरादाबाद, रंपुरा नत्थू और पिपराखास में भी बदमाश देखे गए।
विज्ञापन

वर्जन
एसओ ने गांव में एक चोरी होने की घटना बताई है, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। चार संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। उनसेे पूछताछ हो रही है। घटना होने से पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच सीओ जहॉनाबाद से कराई जाएगी। जांच में जो पुलिसकर्मी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अरविंद भूषण पांडे, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें