फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल में घटतौली, किसान खफा

Tue, 22 Jan 2013 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान मजदूर यूनियन की सोमवार को जिलाध्यक्ष सूरजपाल राजपूत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में किसान और मजदूरों की समस्याओं पर विचार विर्मश किया गया। समस्याओं के निदान के लिए छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम को भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को रामलीला मैदान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूरजपाल राजपूत ने कहा कि गन्ना सेंटरों पर दो से पांच क्विंटल बैलगाड़ी और ट्रालियों पर किसानों का गन्ना कम तौला जा रहा है। तमाम शिकायतों के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन और मिल कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने सेंटरों की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक के बाद ब्लॉक मरौरी के गांव अलकथान में अपात्रों के बनाए गए बीपीएल कार्डों की जांच, विधवाओं एवं साठ साला पेंशन ब्लॉकों पर कैं प लगवाकर बनवाने समेत छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम को भेजा है।
विज्ञापन

बैठक में बाबूराम कश्यप, रामपाल वर्मा, भगवानदास, समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें