फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से महिला की मौत

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं बुखार से कई मौतें
विज्ञापन


बिलसंडा। गांव बिलहरा में भी दिमागी बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। अब तक क्षेत्र में इस रोग से पीड़ित करीब एक दर्जन लोग मौत के आगोश मेें समा चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे पर काबू नहीं कर पा रहा है।
गांव निवासी रामदुलारे ने बताया कि उनकी पत्नी लीलावती को तीन दिन पूर्व तेज बुखार आया था। सिर में दर्द अधिक होने की वजह से उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। कुछ घंटे उपचार चला, लेकिन सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने बरेली ले जाने की बात कही।
विज्ञापन

चूंकि आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं थी, जिस कारण उसने गांव लिलहर के एक झोलाछाप के यहां भर्ती करा लिया। झोलाछाप द्वारा पूरे दिन इलाज किया गया, लेकिन यहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ। मजबूरन वह उन्हें घर ले आया और रविवार की रात करीब 12 बजे मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। इस गांव में भी तमाम लोग इस रोग से पीड़ित हैं ,लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है।
विज्ञापन


आसपास रखें सफाई
जिन गांवों में रोग फैलने की सूचना मिलती है, वहां पर टीम भेजकर दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। फीवर गंदगी और बदलते मौसम के कारण फैल रहा है। इसके बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रामीणों को चाहिए कि मकान के आसपास गंदगी न फैलाएं, जलभराव न होने दें, मच्छरदानी लगाकर सोएं, कटे हुए फल न खाएं, वासी भोजन न करें, पानी उबाल कर पिएं और खुले में शौच न करें।
डॉ सीएम चतुर्वेदी अधीक्षक सीएचसी बिलसंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें