फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक के साथ पकड़े गए उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के युवक की निशानदेही पर विजयपुर पकड़िया के एक घर से चार अन्य चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मझोला के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उत्तराखंड के थाना खटीमा के गांव हल्दीखेड़ा निवासी नरेंद्र बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक आ गया। उससे जब गाड़ी के कागज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली और थाने लाकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह बाइकों को खरीदने व बेचने का धंधा करता है।
बरामद बाइक उसने थाना न्यूरिया के गांव विजयपुर पकड़िया निवासी विक्रम से 15 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर विक्रम के घर छापा मारा। छापे के दौरान विक्रम तो भाग निकला लेकिन मौके से चार बाइक बरामद हुई। पुलिस ने पांचों बाइक सीज कर आरोपी नरेंद्र का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें