फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 893 बच्चों को लगी वैक्सीन, अब बढ़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
कनक गंगवार - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 86033 में 893 बच्चों को ही कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लग पाई है। जागरूक लोग तो 12-14 वर्ष की उम्र के अपने बच्चों को खुद टीका लगवा रहे हैं लेकिन अधिकतर लोग अभी उदासीन है। टीके को लेकर भय और भ्रम तो कोई नहीं है लेकिन अब कोरोना का प्रकोप थमा हुआ है। जनपद कोरोना मुक्त घोषित हो गया है। इसलिए बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच देने के लिए वैसा उत्साह नहीं जैसा किशोरों के टीकाकरण के समय दिखाई दिया था। तब स्कूलों में कैंप लगे थे और प्रशासन के साथ स्कूल कॉलेज के प्रबंधन भी सक्रिय हुए थे। माना जा रहा है अभी परीक्षा का माहौल है। अभिभावक भी त्योहार से खाली हुए हैं जिसके चलते बहुत कम टीकाकरण हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर तक सिर्फ तीन बच्चों को टीका लगाए गए। स्टाफ नर्स का कहना था कि इन बच्चों को बुलाकर लाया गया तब टीका लग सका। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर निरंजनकुुंज कॉलोनी के रहने वाले जय प्रकाश अपनी भतीजी कनक को टीका लगवाने आए थे। उनका कहना है कि टीकाकरण कोविड से बचने का कवच है। इसलिए वह खुद बच्ची को लेकर टीका लगवाने आए। नगर में करीब चार दिन में 100 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। बीसलपुर में चार दिन में 70 बच्चों को टीके लगे हैं। बीसलपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास का कहना है कि बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है पर अभिभावक बहुत कम बच्चों को ला रहे हैं। अगर ऐसी ही रफ्तार रही तो टीकाकरण में एक वर्ष लग जाएगा। जागरूक अभिभावक और स्कूल प्रबंधन किशोरों के टीकाकरण की तरह बच्चों के टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित की जरूरत बता रहे हैं।
----------
पीलीभीत समय: 11.30 बजे
सदर में दोपहर तक सिर्फ तीन बच्चों को लगे टीके
शहर में बच्चों के टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल में दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक सिर्फ तीन बच्चों को ही टीके लगाए जा सके। उनको भी घरों से बुलाकर लाया गया। बूथ पर मौजूद नर्स ने बताया कि बच्चे टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं। बता दें कि जिले में 12-14 साल के 86033 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अब तक 893 लोगों को टीका लग चुका है। 21 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक एक फीसदी बच्चों को भी टीके नहीं लग सके।
विज्ञापन

------
पूरनपुर समय -12 बजे
पुरनपुर में 72 बच्चों ने कराया टीकाकरण
पूरनपुर। कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के लिए 12 से 14 साल आयु के 25387 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मगर अब तक मात्र 72 बच्चों को ही टीकाकरण हो पाया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वैक्सीनेशन को सीएचसी के ऊपरी तल के कक्ष में एएनएम मौजूद थी। टीकाकरण कराने को कोई मौजूद नहीं था। एमओआईसी डॉ. चंद्रकुमार ने बताया कि बच्चों को टीका लगवाने के लिए लोग जागरूक नहीं है।
-----------
लक्ष्य 86033
अब तक टीके लगे- 893
ऐसे आगे बढ़ रहा टीकाकरण
21 मार्च 57
22 मार्च 69
23 मार्च 258
24 मार्च 246
25 मार्च 263
12-14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने का अभियान चल रहा है। इस बार टीकाकरण सिर्फ अस्पतालों में किया जा रहा है। लोग जागरूक हों और अपने बच्चों को कोविड के टीके लगवाएं।
-डॉ. आलोक शर्मा , सीएमओ
हम लोगों ने किशोरों के टीकाकरण में बड़े उत्साह के साथ शिविर लगवाया और टीकाकरण कराया था लेकिन अभी तक बच्चों के टीकाकरण के लिए कोई शिविर प्रस्तावित नहीं किया गया है। अगर स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाए तो टीकाकरण रफ्तार पकड़ सकता है।
परविंदर सिंह सेहमी, प्रबंधक, बेनहर पब्लिक स्कूल।
डीआईओएस कार्यालय ने 12-14 वर्ष तक के बच्चों की लिस्ट तो बहुत पहले मांग ली थी। तमाम बच्चे अपने अभिभावकों के साथ टीकाकरण कराने के लिए जिला अस्पताल गए हैं। अब वे दूसरी डोज लगवाने को भी उत्साहित हैं। स्कूल स्तर पर हम बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रार्थना के वक्त प्रेरित करते हैं। -संजीव अग्रवाल, निदेशक, लिटिल एंजिल्स स्कूल
होली की वजह से टीकाकरण नहीं करा सका लेकिन मैं अब जिला अस्पताल जाकर टीकाकरण कराऊंगा। मैं चाहता हूं कि सभी अभिभावक कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता दिखाएं। - दीपेश अग्रवाल, सीए, मधुवन कॉलोनी,
दो-तीन दिन में कराऊंगा टीकाकरण
मेरी उम्र 14 वर्ष है। मैं नगर के एक कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र हूं। होली पर्व की वजह से मैं अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवा पाया था। अब मैंने अपने माता पिता से कहा है कि मुझे टीका लगवाएं। दो तीन दिन में मैं कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच हासिल कर लूंगा। - सजल शर्मा, मोहल्ला खेड़ा बीसलपुर
सभी लोग लगाएं अपने बच्चों को टीके
मैं अपने 14 वर्षीय पुत्र सजल को दो-तीन दिनों के भीतर हर हालत में सीएचसी में कोरोना का टीकाकरण करवाऊंगा। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का टीकाकरण हर हाल में कराना चाहिए। - आकाश शर्मा मोहल्ला खेड़ा बीसलपुर।
मैंने कोरोना से बचाव का टीकाकरण कराया। मुझे न बुखार आया न ही कोई समस्या हुई। मैं दूसरी खुराक भी लूंगी। यही कहूंगी कि सभी बच्चे कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच अपनाएं। - अक्षिता पटेल, ज्ञान इंटर नेशनल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें