फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम ने 250 लोगों से कमाए 73 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन और मासिक शुल्क की बाध्यता के बाद से गांधी स्टेडियम में आय बढ़ रही है। अब तक 44 टहलने वालों, 106 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेेशन कराया है। इससे स्टेडियम को 73 हजार 440 रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

शहर के इकलौते गांधी स्टेडियम में बिना रजिस्ट्रेशन के सुबह टहलने वालों पर डीएम पुलकित खरे ने सात सितंबर से प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद टहलने वालों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया था। डीएम ने सख्ती के साथ निर्देश जारी करते हुए कहा था कि खिलाड़ियों को बिना कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी खिलाड़ी और सुबह टहलने वालों को मासिक शुल्क देना होगा। इसमें दस रुपये रजिस्ट्रेशन और 200 रुपये मासिक शुल्क टहलने के लिए और खिलाड़ियों के लिए अलग से शुल्क निर्धारित किया गया था। बिना यूनीफार्म और जूतों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया। प्रतिबंध लगने के अब तक 144 टहलने वाले, 39 जिम खिलाड़ी, 27 बैडमिंटन खिलाड़ी, दस फुटबॉल के खिलाड़ी, 30 ताइक्वाडो के खिलाड़ियों ने रजिस्टेशन और मासिक शुल्क जमा कर दिया है। कुल 250 खिलाड़ियों से 73 हजार 440 रुपये की गांधी स्टेडियम को आय हुई है। स्टेडियम सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ और अपराह्न को साढ़े तीन से शाम साढ़े छह बजे तक खुल रहा है।
पहले भी हुई थी सख्ती, मगर पालन नहीं हो सका
गांधी स्टेडियम में कई साल पहले तत्कालीन डीएम अनीता वर्मा ने मासिक शुल्क लागू किया था। इसके बाद कुछ दिन तो ठीक ठाक रहा, मगर बाद में उपेक्षाओं का शिकार होने से फिर पुराने ढर्रे पर आ गया था। देख रेख और बिना शुल्क दिए आने वालों की भरमार से स्टेडियम के मैदान जर्जर हालात में हो गया था।
विज्ञापन

किस का कितना है शुल्क
गांधी स्टेडियम में सभी के लिए अलग-अलग शुल्क रखा गया है। टहलने के लिए दस रुपये रजिस्ट्रेशन, 200 रुपये मासिक शुल्क, जिम में आने वाले को 700 रुपये। अगर पहले वॉकिंग का शुल्क देते हैं और बाद में जिम का रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो दोनों का शुल्क देना पड़ेगा। मगर जिम का पहले रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो वॉकिंग का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बैडमिंटन के लिए 500 रुपये, वार्षिक ताइक्वाडो के लिए 60, वार्षिक फुटबाल के लिए 60 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
किसके लिए कितने हुए रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन संख्या- शुल्क कुल
वॉकिंग 144- 210 30240
जिम 39 700 27300
बैडमिंटन 27 500 13500
फुटबॉल 10 60 600
ताइक्वाडो 30 60 1800
-----------------------------------
कुल 250 73440
सख्ती के बाद नियम का गंभीरता से पालन कराया जा रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अब तक 250 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके है।ं इससे आय भी बढ़ी है। - राजकुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें