ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश
यूपी सिडको द्वारा सीएचसी दियूरिया के निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं कराया गया। डीएम ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। कहा कि दूसरे ठेकेेदार का चयन कर जल्द कार्य शुरू कराया जाए। डीएम ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही अक्षम्य है। तय समय पर कार्य पूरे कराए जाएं।
आकांक्षात्मक योजना के लिए पूरनपुर चयनित
पूरनपुर को आकांक्षात्मक योजना के लिए चयनित किया है। डीएम ने निर्देश दिए कि मार्च 2022 के डाटा के अनुसार ब्लॉक पूरनपुर में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति समीक्षा की जाएगी। सभी विभागों को बेसडाटा उपलब्ध कराया जाएगा। डाटा की जांच कर जिला अर्थ एवं संख्यायिकी अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उसके बाद विभागवार दिए बिंदुओं पर समीक्षा होगी। पूरनपुर में समस्त पदों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जानी है। अगर कोई पद रिक्त है तो अन्य ब्लॉक या मंडलीय अधिकारियों से वार्ता करते हुए भरे जाएं।