रोजगार मेले में नौकरी पाने के लिए साक्षात्कार देता अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मिशन रोजगार की शृंखला में आईटीआई परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 23 कंपनियों के एचआर विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन कंपनियों ने 372 युवाओं को चुना है जिन्हें 9000-12000 महीने मासिक वेतन मिलेगा। यह जानकारी श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से दी गई है।
आईटीआई परिसर में मंगलवार को सुबह दस बजे शुरू हुए मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई कर चुके युवाओं ने भाग लिया। एसडीएम संदीप यादव ने मेले में व्यवस्था का जायजा लिया। साक्षात्कार के दौरान स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। नोडल प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने व्यवस्था संभाली। कई युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। बेहतर नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे 657 युवाओं के साक्षात्कार हुए। साक्षात्कार देने के बाद प्रवेश कुमार और सर्वेश कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि नौकरी की शुरूआत हो जाएगी। दोनों युवा आईटीआई किए हुए हैं।