फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 315 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
पीलीभीत में आयोजित अ​खिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित कि
विज्ञापन
पीलीभीत। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से शहर के एक बरातघर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने 315 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा चिकित्सा, खेल और अन्य क्षेत्रों में चयनित 315 प्रतिभाओं को भी स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने सभी का मेडल पहनाकर उत्सावर्धन किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित होने वाले प्रतिभाएं कल का भविष्य हैं। समाज को इन प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
विज्ञापन

डॉ भारत पटेल ने भी विचार रखें। इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि सतपाल गंगवार, सभा के जिलाध्यक्ष पीएल गंगवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशील आर्य, डॉ. सतीश गंगवार, जेपी वर्मा, दिनेश पटेल, मनोज पटेल, विजयपाल सिंह, अजय सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन गोविंदपाल गंगवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें