फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : अभिभावकों की सुविधा के लिए बनाई जाएगी हेल्प डेस्क

विज्ञापन
आरटीई के प्रवेश को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में लगाई गई जागरूकता होर्डिंग संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी गरीब बच्चों के प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। इस बार अभिभावकों की सुविधा के लिए बीएसए कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। अधिक से अधिक आवेदन आएं, इसके लिए कलक्ट्रेट, तहसील और अन्य स्थानों पर होर्डिंग व बैनर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के अंतर्गत निशुल्क प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया का पहला चरण एक से 19 दिसंबर तक चलेगा। आवेदन पत्रों का सत्यापन 20 से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली जाएगी।
विद्यालयों के आवंटन की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी की जानी है। पहले चरण के प्रवेश को लेकर अभिभावकों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। अभिभावकों की सुविधा के लिए इस बार बीएसए कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। इसकी तैयारियां भी पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

आवेदन करने में किसी तरह की दिक्कत होने पर अभिभावक हेल्पडेस्क से सहायता ले सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले, इसको लेकर कलक्ट्रेट, सदर तहसील, मरौरी ब्लॉ और अन्य स्थानों पर जागरूकता होर्डिंग व बैनर भी लगाए जा रहे हैं।


बीते सत्र में 842 विद्यार्थियों को मिला था प्रवेश
बीएसए कार्यालय के अनुसार बीते शैक्षिक सत्र में जिले को 972 विद्यार्थियों के प्रवेश का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 842 विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया गया। सौ से अधिक विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए थे। बताया जा रहा है कि इस बार का लक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हो सका है। योजना के प्रचार प्रसार और अधिक से अधिक प्रवेश को लेकर सभी बीईओ को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें