फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ सुरक्षा माह के अंतिम दिन टाइगर मित्रों को कराया जंगल भ्रमण

विज्ञापन
tiger reserve - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वन्यजीव संबंधी जानकारी देकर किया जागरूक
विज्ञापन

पीलीभीत। बाघ सुरक्षा माह के अंतिम दिन सोमवार को टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से जिले के सभी रेंजों में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को पूर्व में बनाए गए टाइगर मित्रों को जंगल भ्रमण कराया गया। इस दौरान वन्यजीव संबंधी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एक दिसंबर से जिले में बाघ सुरक्षा माह की शुरुआत की गई थी। मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए माह की शुरुआत की गई। इसके बाद से ही वन विभाग की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी इलाके के लोगों को जागरूक करना शुरू किया गया था। विभिन्न इलाकों में गोष्ठी, इंसानों के अलावा पशुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वहीं मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए पूर्व वर्षों में जंगल सीमा से सटे ग्रामीणों को टाइगर मित्र बनाया गया था। इधर सोमवार को बाघ सुरक्षा माह के अंतिम दिन टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न इलाकों में जुड़े टाइगर मित्रों को विभागीय वाहनों से जंगल का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान वन्यजीव संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा माह के अंतिम दिन डब्ल्यूटीआई की ओर से दियोरिया रेंज में पशु परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें