फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी

Mon, 31 Dec 2018 07:07 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बाघ के पगचिह्न मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिठनियां गांव की सीमा में मिले पगचिन्ह
विज्ञापन

अमरिया/पीलीभीत। जंगल से बाहर अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बाघ की चहलकदमी लगातार जारी है। रविवार की रात चहलकदमी कर रहा बाघ गजरौला गांव की सीमा में पहुंच गया। सोमवार की सुबह गजरौला फार्म की सीमा में मजदूरी कार्य के लिए खेत पर पहुंचे मजदूरों की नजर बाघ के पगचिह्नों पर पड़ी तो उनके पसीने छूट गए। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव की आबादी के निकट बाघों की चहलकदमी लगातार जारी है। बाघ की बढ़ती सक्रियता के चलते किसानों में दहशत का माहौल है। रविवार रात चहलकदमी कर रहा बाघ देवहा नदी के रास्ते होते हुए गजरौला फार्म हाउस की सीमा में पहुंच गया। सोमवार सुबह फार्म स्वामी चारू दत्त सिंह के खेत पर पड़ोस के गांव जिठनियां निवासी मैकूलाल फसल की रखवाली करने के लिए पहुंचे। खेत में अंदर घुसते ही मजदूर की नजर वहां बने बाघ के पगचिन्ह पर पड़ी तो दहशत फैल गई। डर से सहमे मजदूर ने फार्म हाउस पहुंचकर मामले की सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग के क्षेत्रीय बीट प्रभारी शैलेंद्र कुमार, मुशताक अहमद, चेतन कुमार ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिन्ह ट्रेस किए। बीट प्रभारी ने बताया कि बाघ की चहलकदमी को देखते हुए किसानों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें