शाहजी मिया के मेले में लगी दुकान में तोड़ फोड़ करता युवक।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मेला में लगी दुकान पर दुकानदार ने मुफ्त में हलवा-पराठा देने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए युवकों दुकानदार की पिटाई कर दी और दुकान में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहजी मियां के उर्स में जिला बदायूं की शहर कोतवाली के मोहल्ला सराय फकीर निवासी मसीत अहमद ने हलवा-पराठा की दुकान लगाई है। दुकानदार मसीत अहमद ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सदर कोतवाली के मोहल्ला मुनीर खां निवासी तहसीन, कासिफ, छोटा खुदागंज निवासी उल्लन, मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी नाजिम रविवार रात करीब साढ़े दस बजे आए और मुफ्त में हलवा-पराठा मांगने लगे।
जब उन्होंने मुफ्त में देने से मना किया तो गली-गलौज करते हुए उसे पीट दिया और दुकान में रखा सामान भी फेंक दिया। इससे पहले भी ये लोग कई बार फ्री में हलवा-पराठा ले जा चुके हैं। लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मरने की धमकी देते हुए चले गए। तोड़ फोड़ में करीब 60 हजार का नुकसान हो गया है। शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मारपीट, गली गलौज, तोड़ फोड़ और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।