फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद, भगवत सरन और फूलबाबू समेत 16 दावेदार मैदान में

Thu, 28 Mar 2024 02:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी समेत 12 लोगों के पर्चे दाखिल किए जाने के बाद मुकाबले की पहली तस्वीर दिखने लगी है। असल मुकाबले में कितने रहेंगे यह 30 मार्च को पता चलेगा।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद, भगवत सरन गंगवार, अनीस अहमद खान फूलबाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद समेत 12 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जितिन प्रसाद के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। इस सीट पर कुल 16 लोगों के नामांकन हुए हैं। बता दें कि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तो 30 मार्च को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


पहले चरण में मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी। मंगलवार को सपा से भगवत सरन गंगवार और बसपा से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू ने भी पर्चा दाखिल किया था। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, राज्यमंत्री संजय गंगवार, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, अधिवक्ता सरोज बाजपेई व अन्य के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने दो सेट दाखिल किए। इससे पूर्व जितिन प्रसाद ने यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा-पाठ किया। बाद में समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार के अलावा तय समय तीन बजे तक 11 अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तरह 20 मार्च से अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पर्चा लिया और फिर पीछे हट गए हेमराज
एक दिन पहले नामांकन पत्र लेकर जिले के सियासी माहौल में हलचल मचाने वाले पूर्व मंत्री हेमराज बुधवार को पीछे हट गए। वह, भाजपा उम्मीदवार की चुनावी सभा के मंच पर भी पहुंचे। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा निकाय चुनाव के समय सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट की उम्मीद थी। भाजपा ने जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। मंगलवार को हेमराज वर्मा के भाई ने नामांकन पत्र खरीदकर जिले की राजनीति को गरमा दिया था। 
विज्ञापन


वरुण गांधी का भावुक पत्र: मैं आपका था, हूं और रहूंगा... पीलीभीत से अंतिम सांस तक खत्म नहीं होगा रिश्ता; पढ़ें

हेमराज वर्मा ने स्थानीय उम्मीदवार की बात कहकर समर्थकों के साथ बैठक करने को कहा था। बुधवार की दोपहर हेमराज वर्मा भाजपा उम्मीदवार की चुनावी सभा के मंच पर नजर आए। नामांकन भी दाखिल नहीं किया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों के दबाव में आकर उनके भाई व प्रतिनिधि ने नामांकन पत्र लिया था। सुबह करीब कई लोगों के साथ बैठक कर भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने की सहमति बनी है। वह भाजपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

विज्ञापन

35 पर्चे लिए गए थे 
नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने तक कुल 35 पर्चे लिए गए। इनमें वरुण गांधी व हेमराज वर्मा के प्रतिनिधि ने भी पर्चे लिए थे, लेकिन उनके  समेत कई लोगों ने पर्चे दाखिल नहीं किए।

इन 16 उम्मीदवारों ने जमा किया पर्चा
सपा से भगवत सरन गंगवार, बसपा से अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू, भाजपा से जितिन प्रसाद, राष्ट्रीय समाज दल-आर के संजय कुमार, भारत जोड़ो पार्टी के इब्राहिम, युवा जनक्रांति के बलवान सिंह, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रमोद कुमार पटेल व भारतीय कृषक दल के राजीव सक्सेना ने नामांकन किया है। इसके अलावा निर्दलीय आदर्श पांडेय, सतेंद्र कुमार मौर्य, आशीष, विचिन पाल, सुशील कुमार शुक्ला, मुनीष कुमार, शबील हसन व मो. शाहिद हुसैन ने भी पर्चा दाखिल किया।

जितिन के पास है एक अर्टिगा कार और 50 हजार रुपये नकद 
बहेड़ी-पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के पास 50 हजार रुपये नकद हैं तो बैंकों में 1,12,74,601 रुपये जमा हैं। कंपनियों में भी उनका 3,47,30,428 रुपये का निवेश है। उनके पास मात्र एक आर्टिगा कार है। शपथपत्र में उन्होंने अपने पास 0.22 बोर की पिस्टल, 12 बोर की बंदूक और एक स्पेन की बनी ड्रेगर का होना बताया है। पत्नी के पास भी 50 हजार की नकदी को दर्शाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें