वर्ष 2014 की आईएएस की परीक्षा में एएसपी सुधीर कुमार सिंह के इकलौते पुत्र ईशान प्रताप सिंह ने 144 वीं रैंक हासिल की है। सफलता पर माता-पिता के साथ परिवार के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव पुरैनी निवासी सुधीर कुमार सिंह वर्तमान समय में पीलीभीत में एएसपी पद पर तैनात हैं। सुधीर कुमार ने बताया कि ईशान ने प्रारंभिक शिक्षा मुरादाबाद के विल्सोनिया स्कूल से प्राप्त करने के बाद कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल से ली। वर्ष 2014 में आईआईटी दिल्ली से बीटेक किया और संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज की परीक्षा में शामिल हुआ। पहले प्रयास में उसने 144वीं रैंक प्राप्त की। बेटे की सफलता पर एएसपी और उनकी पत्नी कल्पना बेहद खुश हैं।