फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस मेंस में होगा केवल एक विषय!

Thu, 21 Nov 2013 01:16 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो पीसीएस-2014 की मुख्य परीक्षा आईएएस के पैटर्न पर होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बदलाव के बाद मुख्य परीक्षा में सिर्फ एक वैकल्पिक विषय ही रह जाएगा।
विज्ञापन


इसकी जगह सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्रों की संख्या बढ़ जाएगी। हालांकि आयोग के अफसर इस बारे में अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं लेकिन जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की उम्मीद है।

संघ लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के प्रारूप में बदलाव का क्रम 2011 से ही चल रहा है। आईएएस में पहले प्रारंभिक परीक्षा से वैकल्पिक विषय को समाप्त करते हुए उसकी जगह अनिवार्य सी-सैट लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद पीसीएस-2012 में भी यही पैटर्न लागू कर दिया गया। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग ने आईएएस-2012 की मुख्य परीक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए एक वैकल्पिक विषय समाप्त कर दिया। इसकी जगह सामान्य अध्ययन के पेपर शामिल किए गए हैं।

सामान्य अध्ययन के सिलेबस में भी बड़ा परिवर्तन करते हुए आयोग ने पर्यावरण, नैतिक शिक्षा, प्रशासनिक योग्यता आदि विषय शामिल किए हैं। यही पैटर्न पीसीएस में भी लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ऐसा होने के बाद भर्ती में समानता के अवसर बढ़ने के साथ प्रतियोगियों को दोहरी तैयारी से भी राहत मिल जाएगी। अभी आईएएस और पीसीएस में अलग-अलग पैटर्न

होने के कारण प्रतियोगियों को दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तैयारी करनी पड़ रही है।

आयोग के सचिव अनिल यादव का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। बदलाव होता है तो नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें