फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें ही शेष: जब मुरादनगर की नहर किनारे मनोज कुमार ने चलाई थी साइिकल, पढ़ें उपकार की शूटिंग के किस्से

Fri, 04 Apr 2025 06:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के पुराने फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने बताया कि साल 1966 में मनोज कुमार की फिल्म उपकार की शूटिंग मुरादनगर में हुई थी। उन्होंने तब मनोज कुमार के फोटो खींचे थे। मुंबई में भी कई बार उनसे मुलाकात की थी, वे बहुत सरल व्यक्ति थे। 
विज्ञापन
मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभक्ति की फिल्मों में अपनी अनूठी छवि से हर दिल पर राज करने वाले मनोज कुमार के निधन पर शहर के कला प्रेमियों ने भी उन्हें याद करते हुए नमन किया है। भारत कुमार के नाम से विख्यात रहे मनोज कुमार की मेरठ और आसपास के क्षेत्र से भी कई यादें जुड़ी हैं। मेरठ के चर्चित फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित ने उन्हें तब कैमरे में कैद किया था, जब साल 1966 में उनकी प्रसिद्ध फिल्म उपकार (1967) की शूटिंग मेरठ के पास मुरादनगर नहर पर चल रही थी। तब मुरादनगर मेरठ जिले का ही हिस्सा हुआ करता था। वे बहुत खुशमिजाज थे और पूरी मेहनत से उन्होंने उपकार की शूटिंग की थी।
विज्ञापन

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में 45 साल तक स्पेशल फोटो शूट कर चुके ज्ञान दीक्षित ने बताया कि मनोज कुमार से उनकी कई बार मुलाकात हुई। उन्होंने मुंबई के महबूब स्टूडियो बांद्रा और गोरे गांव स्टूडियो में कई बार मनोज कुमार की फोटो खीचीं थीं। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार की क्रांति के सेट पर कई बार फोटो लीं। मेरठ के पास मुरादनगर नहर पर मनोज कुमार की उपकार फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म में वह मुरादनगर नहर पटरी पर साइकिल चलाते हुए दिखते हैं। इसके बाद दिल्ली बुराड़ी और मुंबई में शूटिंग हुई। सभी जगह उनका फोटो शूट किया गया।
 

फोटोग्राफर ज्ञान दीक्षित। - फोटो : अमर उजाला
स्वर गंगा साहित्य केंद्र में संरक्षित है फिल्मी इतिहास
मनोज कुमार के फिल्मों की वीडियो कैसेट, ऑडियो कैसेट, प्रमोशनल बुक, पोस्टर आदि शहर में नौचंदी स्थित स्वर गंगा साहित्य केंद्र में संरक्षित हैं। स्वर गंगा साहित्य केंद्र के संचालक समाजसेवी गौरव शर्मा ने बताया कि 1957 की फिल्म फैशन से मनोज कुमार ने अपने कॅरिअर की शुरुआत की। फिल्म में वह 90 साल के भिखारी की भूमिका में दिखे। उन्होंने कांच की गुड़िया, हरियाली और रास्ता, पूरब और पश्चिम में लीड रोल किया। मनोज कुमार को लोग भरत कुमार के नाम से भी पुकारते थे। फिल्मी जगत से जुड़े ओडी राजपूत ने बताया कि वह कई साल से मुंबई में रहे हैं। मनोज कुमार से सभी युवाओं को प्रेरणा मिलती थी।
 
विज्ञापन

सरलता का दूसरा नाम थे मनोज कुमार
चर्चित फिल्म अभिनेता गिरीश थापर ने बताया कि कई बार मनोज कुमार से मुलाकात हुई। एक बार अंधेरी ईस्ट में फिल्म जय हिंद द प्राइड फिल्म की शूटिंग हो रही थी, तब उनसे मुलाकात हुई। थापर ने बताया कि वह भी उस स्टूडियों में शूटिंग में आए थे। स्वभाव से मनोज कुमार बहुत ही सरल व्यक्ति थे। उनकी कई ऐतिहासिक फिल्में युवाओं के लिए प्रेरणादायक भी रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें