मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र की कालोनी में वाणिज्य कर के अपीलीय अधिकारी धुर्वेंद्र चतुर्वेदी को बलात्कार के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया गया है। उन पर नौकरानी ने आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुराचार के प्रयास संग पोस्को के तहत मामला दर्ज किया था।
सेल्स टैक्स के एडिशनल कमिश्नर अपील ग्रेड द्वितीय धुर्वेंद्र चतुर्वेदी पर आरोप है कि उन्होंने बुधवार शाम छह बजे उन्होंने किशोरी संग दुराचार का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर एकत्र लोगों ने चतुर्वेदी की पिटाई कर हाईवे पुलिस को सौंप दिया।
रात 11 बजे किशोरी की तहरीर पर दुराचार के प्रयास व पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने तड़के तीन बजे किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। गुरुवार सुबह सेल्स टैक्स अधिकारी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।