फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वोट मोदी को दिया, बिजली मुलायम से मांगते हो'

Thu, 22 May 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अब सरकारी कर्मचारी भी जनता पर तंज कस रहे हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात जब उसने अस्पताल में बिजली चालू करने की मांग की तो एक अफसर ने तंज कसते हुए कहा कि ‘वोट मोदी को दिया अब बिजली मुलायम से मांगते हो’।

इस विवादित बयान पर तीमारदार भड़क गए और अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए तीमारदारों ने सीएमएस से मौखिक शिकायत की। सीएमएस का कहना है कि अगर लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

तंज सुनकर तीमारदार भड़के, जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक गांव रसूलपुर थाना सलेमपुर निवासी घनश्याम की पत्नी मीनू ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आग को बुझाने में घनश्याम भी बुरी तरह झुलस गया। वह इस समय जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड, कमरा नंबर तीन में भर्ती है।

घनश्याम के तीमारदार प्रेम ने बताया कि मंगलवार रात कमरे में लाइट नहीं जल रही थी। उसने वार्ड ब्वाय से बिजली चालू करने का आग्रह किया तो उसने डॉक्टरों से बात करने को कहा। आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात अफसर से जब इस बारे में उसने बात की तो उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि ‘वोट तो मोदी को दिया है, अब बिजली मुलायम सिंह से मांगते हो। जाओ बिजली भी मोदी से मांगो।’

इस बात पर प्रेम के साथ अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों के तीमारदार भड़क गए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। प्रेम ने इसकी शिकायत सीएमएस से की है।
विज्ञापन

'मैंने ऐसे ही मजाक में टिप्पणी की थी'

बुलंदशहर जिला अस्पताल के सीएमएस सत्य सिंह ने बताया कि एक तीमारदार ने मौखिक शिकायत की है। मामले की जानकारी सीएमओ को दे दी है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी अफसर का कहना है कि मैंने ऐसे ही मजाक में टिप्पणी की थी। मेरी मंशा किसी को आहत करने की नहीं थी। मेरा किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध भी नहीं हैं।

सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच बैठा दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें