फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब शिक्षक बनना आसान, बीटीसी की सीटें बढ़ीं

Fri, 10 May 2013 12:40 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश सरकार ने 85 नए निजी बीटीसी कॉलेजों को संबद्धता दे दी है। इसे मिलाकर निजी क्षेत्र में 398 कॉलेज हो गए हैं और इसमें 19900 सीटें हो गई हैं। इन कॉलेजों में इसी साल छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे शिक्षक बनने के लिए बीटीसी करने का इंतजार करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक बीटीसी है। प्रदेश में वर्ष 2009 से निजी कॉलेजों में बीटीसी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी गई।

इसके लिए कॉलेज प्रबंधन को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता लेने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में संबद्धता के लिए आवेदन करना होता है।
विज्ञापन


प्रदेश में इस वर्ष 402 कॉलेजों ने संबद्धता के लिए आवेदन किया। इसमें पहले चरण में 216 और दूसरे चरण में 85 कॉलेजों को संबद्धता दी गई है। मौजूदा समय 101 कॉलेज अभी भी संबद्धता पाने की प्रक्रिया में हैं।

प्रत्येक कॉलेज में 50-50 बीटीसी की सीटें हैं। इसके वर्ष 2009 से 2012 के बीच 87 कॉलेजों को बीटीसी के लिए संबद्धता दी गई थी।

बीटीसी के समकक्ष नहीं मध्यप्रदेश का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

हाईकोर्ट ने कहा है कि मध्यप्रदेश से प्राप्त बुनियादी प्रशिक्षण प्रमाणपत्र बीटीसी के समकक्ष नहीं है। इसके आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी को मान्य नहीं किया जा सकता है।

कोर्ट ने इस प्रमाणपत्र के आधार पर 11 साल तक नौकरी करने वाले सच्चिदानंद सिंह की सेवा से बर्खास्तगी को सही करार दिया है। सच्चिदानंद ने बीएसए गोरखपुर के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें