फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं की छात्रा, 4 युवक और दो दिन तक गैंगरेप

Sun, 12 May 2013 01:20 AM IST
स्याना (बुलंदशहर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर चार लड़कों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोपियों ने उससे दो दिन तक गैंगरेप किया।
विज्ञापन


होश आने पर पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी।

इस शर्मनाक घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चार पर एफआईआर दर्ज की है।

कक्षा आठ में पड़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर परचून की दुकान से सामान लेने घर से निकली थी। इसी दौरान गांव निवासी बिशन और उसके तीन साथियों ने छात्रा को अगवा कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी पीड़ित को एक बंद पड़े मकान में ले गए। यहां आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा को बेहोश कर दिया। आरोपियों ने छात्रा को दो दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

शुक्रवार शाम होश आने पर पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी और बदहवास हालत में घर की ओर दौड़ी। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और वह भी उसके घर पहुंच गए।

पीड़ित के साथ हुई वारदात की जानकारी देने पर ग्रामीण आग बबूला हो गए। ग्रामीण एकत्रित होकर एक आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह फरार हो गया था। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इसी दौरान कुछ ग्रामीण आरोपी का घर फूंकने की कोशिश करने लगे, लेकिन तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।

बाद में ग्रामीण कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पीड़ित के पिता ने आरोपी बिशन और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बिशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोट
एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित छात्रा की डाक्टरी कराई गई है।
विज्ञापन

 वंदना मिश्रा, सीओ स्याना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें