ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के 584 छात्रों ने विशेष योग्यता के साथ यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। नतीजों में दनकौर के कृष्ण नागर ने जिले में पहला और यहीं के नवनीत ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि तीसरे स्थान पर बिलासपुर की अंशु यादव को तीसरा स्थान मिला है।
जिले के 86 स्कूलों के 14895 छात्र यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा शामिल हुए थे, जिनमें से 584 छात्रों ने विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की है। वहीं 5746 छात्र प्रथम, 6975 छात्र द्वितीय और 662 छात्र तृतीय श्रेणी में पास हुए। जबकि 619 छात्र फेल हुए हैं, इनमें 300 ऐसे छात्र शामिल हैं, जो परीक्षा में उपस्थित ही नहीं हुए थे। जिले के दनकौर ने अपनी श्रेष्ठता इस बार भी कायम रखी है। पिछली बार भी यहीं के छात्रों ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था।