फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बगैर नहीं बनेगी दिल्ली में सरकार: मुलायम

Thu, 04 Jul 2013 12:37 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली में सपा के बगैर कोई सरकार नहीं बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने सपा को क्षेत्रीय पार्टी बताने वालों को नासमझ करार दिया और कहा कि लोकसभा चुनाव बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की संभावनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


वह बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में सपा के संस्थापक सदस्य व 16 वर्ष तक प्रदेश रहे रामशरण दास की जयंती पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं है। वह भी कुछ कर सकती है। चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाना जरूरी है।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि वामदल भी अब तीसरी ताकत बनने की बात करने लगे हैं। तीसरे विकल्प के रूप में सबसे बड़ी ताकत समाजवादी पार्टी ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें