फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्म भूमि पर कोई शर्त स्वीकार्य नहीं, अयोध्या में बनेगा मंदिर : चंपत

Sun, 23 Jul 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
चंपत राय
विज्ञापन
गोरखपुर में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर कोई शर्त स्वीकार्य नहीं। अयोध्या हिंदुओं का सांस्कृतिक केंद्र है। इसे बदलने नहीं देंगे। मुस्लिम समाज के लोगों ने भारत सरकार को वचन दिया था कि यदि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने की घटना साबित हो जाती है तो वे अपना दावा छोड़ देंगे। चूंकि यह साबित हो चुका है इसलिए उन्हें अपना वादा पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत सरकार को मुस्लिम समाज को उनका वादा याद दिलाना चाहिए। दूसरी तरफ सर्वोच्च न्यायालय को भी इस मामले की जल्द सुनवाई करनी चाहिए जिससे जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय स्वाभिमान का विषय है। स्वाभिमानी देश गुलामी की निशानी संजोकर नहीं रख सकता।

अयोध्या में पत्थर लाए जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां 1990 से मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशे जा रहे हैं। जितना कार्य मंदिर के निर्माण में होना है उसमें आधे से अधिक हो चुका है। सिर्फ पत्थरों को जोड़ने का काम बाकी है। समय आने पर वह भी हो जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में चंपत राय ने कहा कि मोदी और योगी के समय में ही अयोध्या में मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


गोकशी के नाम पर हो रही अराजकता पर उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता गलत काम नहीं करता। हिंदू समाज हिंसा में भरोसा नहीं करता है। मुस्लिम समाज को भी हिंदू समाज की भावनाओं को समझना चाहिए। गाय पशु नहीं हमारे लिए मां के समान है। प्रशासन कानून का पालन करे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि दुर्घटनाएं टालनी हैं तो नियमों का कठोरता से पालन करना होगा। गोरक्षकों पर उठ रहे सवाल पर कहा कि अच्छा कार्य करने में दिक्कत तो आती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें