राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्त्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की है। इस कड़ी में दिल्ली एनसीआर में 32 और पंजाब में 65 ठिकानों पर छापेमारी की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
पंजाब में सुबह से ही एनआईए की रेड जारी है। जानकारी के अनुसार पंजाब में 12 जिलों में एनआईए की रेड हुई है। वहीं, बताया जा रहा है कि मोगा में चार से पांच जगहों पर रेड की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
हरियाणा के कई जिलों में एनआईए ने छापामार कर कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोनीपत में एनआईए की टीम ने की छापा मार कार्रवाई की। तड़के साढ़े चार बजे ही एनआईए की टीम सोनीपत पहुंच गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
उत्तराखंड के बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें