फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में नाकाम रहने पर छात्रा को जिंदा जलाया

Wed, 06 Mar 2013 08:27 AM IST
अमेठी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म में नाकाम रहने पर अमेठी में एक युवक ने छात्रा को जिंदा जला दिया। मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस के युवक ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


असफल होने पर युवक ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। हालांकि इस मामले में तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।  

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले का एक व्यक्ति पत्नी, बेटे व 18 वर्षीय बेटी के साथ शहर के एक मोहल्ले में किराए पर रहता है। दंपती और पुत्र अलग-अलग स्कूलों में टीचर हैं, जबकि पुत्री बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

27 फरवरी को दंपती और बेटा अपने-अपने विद्यालय चले गए थे। छात्रा घर में अकेली थी। उसी दिन घर में संदिग्ध परिस्थितियों में वो झुलस गई थी।

उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे दिन चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन छात्रा को लेकर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को छात्रा के भाई ने इस मामले में पड़ोसी युवक पर बहन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

भाई का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर ले जाते वक्त उसकी बहन ने बताया था कि 27 फरवरी को उसे घर में अकेली देख पड़ोसी युवक घुस आया था।

उसने दुराचार की कोशिश की और विरोध करने पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। छात्रा को लपटों से घिरी देखकर वो घबरा गया और पानी डालने के बाद खुद ही उसे सीएचसी पहुंचाकर भाग गया।

तहरीर पर मामला न दर्ज किए जाने के संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद ने बताया कि छात्रा के परिजन थाने आए थे लेकिन तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। तहरीर मिलते ही मामला पंजीकृत कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, सुल्तानपुर जिले की महिला थानाध्यक्ष शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अमेठी कोतवाली भेज दी गई है।

इस बाबत पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि एफआईआर नहीं दर्ज करना गंभीर मामला है। वे तत्काल एफआईआर के लिए आदेश कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें