फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की कम जनसंख्या बनी मोदी की रैली के लिए मुसीबत

Wed, 23 Oct 2013 04:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली सफल होने के बाद, अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने झांसी में होने वाली रैली के लिए भी पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस अखबार के मुताबिक 25 अक्टूबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की झांसी रैली को सफल बनाने के लिए मध्यप्रदेश से लोगों को लाने का इंतजाम किया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली की सफलता के बाद अब झांसी रैली सफल बनाने का दवाब बढ़ गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी की कानपुर रैली में 1.25 लाख लोग आए थे जबकि पार्टी का दावा है कि रैली में 4 लाख लोग उपस्थित थे। इसी के मद्देनजर पार्टी की ओर से झांसी रैली के लिए 2 लाख लोगों का टारगेट तय किया गया है।
विज्ञापन


इस पर मध्यप्रदेश के भाजपा प्रवक्ता विजेंद्र सिंह सिसौदिया का कहना है कि झांसी से लगे एमपी के पार्टी कार्यकर्ता मोदी को सुनने के लिए जरूर रैली में जाएंगे।

इसके साथ सिसौदिया का मानना है कि मोदी का झांसी में होने वाला भाषण मध्यप्रदेश चुनावों की कई सीटों को प्रभावित करेगा।

दरअसल झांसी में कम जनसंख्या घनत्व होने के कारण रैली में भीड़ इकट्ठा करना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

जबकि कानपुर में शिक्षा और उद्योगों का हब होने के कारण वहां भीड़ एकत्र करना ज्यादा आसान था। कानपुर में युवा और मजदूरों की ज्यादा संख्या के कारण भीड़ अधिक थी।

बीजेपी बुंदेलखंड के अध्यक्ष बाबूराम निषाद का कहना है कि बुंदेलखंड में बड़े शिक्षा संस्थानों और उद्योग के न होने के कारण रैली में भीड़ जुटाने का काम मुश्किल है।
विज्ञापन


इसलिए पार्टी की ओर से रैली के लिए 2 लाख लोगों के आने का टारगेट दिया गया है। बुंदेलखंड में ज्यादातर जनसंख्या किसानों की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें