फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में नहीं बुलाया, नेता बेहोश

Sun, 10 Nov 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की रैली में आमंत्रित न किए जाने से आहत सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक बृजराज त्रिपाठी की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


टीवी पर रैली का सीधा प्रसारण देख रहे पूर्व विधायक बेहोश हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार है। नरेंद्र मोदी के रैली संयोजक विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि मंच पर पूर्व विधायकों के बैठने की अलग व्यवस्था थी।

पूर्व विधायक बृजराज त्रिपाठी का पास भी बनाया गया था। वह क्यों नहीं आए, जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली में आस-पड़ोस के जिलों से हजारों लोगों को आमंत्रित किया गया था लेकिन पाटी के पूर्व विधायक बृजराज त्रिपाठी को आमंत्रित करना भाजपाई भूल गए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के पुत्र अंजनी त्रिपाठी अधिवक्ता ने बताया कि रैली में न बुलाने से पिता को गहरा आघात पहुंचा था। वह सदमे थे। दोपहर में जब वह टीवी पर रैली का सीधा प्रसारण देख रहे थे तभी अचानक बेहोश हो गए। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर उनका इलाज कराया।
विज्ञापन


24 घंटे वह बेड पर ही रहे। शनिवार दोपहर फिर उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। करीब तीन घंटे तक चले इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। देर शाम चिकित्सकों ने उन्हें वापस घर भेज दिया। वर्ष 1991 में बृजराज त्रिपाठी सदर विधानसभा सीट से सदन तक पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें