फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो साड़ियों के डिब्बों पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की फोटो और पांच बार नमो-नमो छपे साड़ियों के डिब्बों की खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रिय हुए प्रशासन ने इसके प्रयोग पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग की टीम ने व्यापारियों से चुनाव तक इन डिब्बों का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। बता दें कि बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

बुधवार शाम तक अधिकारी इसे आचार संहिता के दायरे से बाहर मान रहे थे लेकिन बृहस्पतिवार सुबह प्रशासन हरकत में आया और इन डिब्बों पर रोक लगाने का फरमान जारी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के नाम पर अनोखे प्रचार

वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कमेलश्वर कुमार ने टीम के साथ शहर में भ्रमण कर कपड़ा और रेडीमेड व्यापारियों से मोदी की फोटो और नमो लिखे डिब्बों का प्रयोग बंद करने के निर्देश दिए। बताया कि फोटो के प्रयोग से भले ही आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो रहा है लेकिन फोटो का प्रयोग कर लाभ लिया जाना गलत है।

उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि डिब्बे काफी समय पहले सूरत से आए थे। दुकानदारों ने जान बूझकर अथवा किसी योजना के तहत इन डिब्बों का प्रयोग नहीं किया है लेकिन ऐहतियात के तौर पर चुनाव तक इनके प्रयोग को रोक दिया गया है।

उधर, डीएम ओमनरायन सिंह ने बताया कि दुकानदारों से चुनाव तक ऐसे डिब्बों को प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं। भले ही यह आचार संहित के दायरे में नहीं है, फिर भी कोई ऐसा काम नहीं होने दिया जाएगा, जिस पर सवाल उठें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें