मुख्य अतिथि आरएसएस के पदम छत्रपति शिवाजी का चित्र प्रदान करते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख पदम ने कहा गांव के युवा छत्रपति शिवाजी के चित्र और चरित्र के प्रेरणा लेकर देश के सम्मान की रक्षा करें।
दूधली गांव के देवी मंदिर में में छत्रपति शिवाजी, सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं भारत माता के संयुक्त चित्रों के होर्डिंग बोर्ड का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि पदम ने कहा कि गांव का बच्चा-बच्चा शिवाजी बने। व्यक्तिगत सम्मान छोड़ देश के सम्मान के लिए जीवन व्यतीत करें।
उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बलिदान को देश कदापि भूल नहीं सकता। उनके दौर में देश की सैन्य शक्तियों को ऐतिहासिक मजबूती मिली। आयोजक उदय पुंडीर, डीजीसी फौजदारी राजीव शर्मा, एडजीसी मनमोहन शर्मा, विहिप जिला मंत्री सोहनवीर सिंह, भारतीय किसान संघ के अशोक सिंह, हिंदू जागरण मंच के अंकुर राणा, भाजपा बिरालसी मंडल अध्यक्ष विकास आर्य, प्रद्युमन पुंडीर नगला पिथौरा, राजेश शर्मा दहचंद मौजूद रहे।