फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 12 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहबुद्दीनपुर रोड पर शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। चुनाव से ऐन पहले हुई वारदात से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। शव को कब्जे में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। मृतक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के एलम गांव निवासी मोनू पंवार (28) पुत्र अनिल पंवार कई साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र की रामुपरी कॉलोनी में आकर बस गए थे। मोनू शुक्रवार देर शाम दुकान से दूध लेकर आने की बात परिजनों से कहकर घर से निकला था।

शाहबुददीनपुर रोड पर नई आबादी के पास अंधेरे में कुछ युवकों के झगड़ने का शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे। इस पर युवक वहां से फरार हो गए, लेकिन वहां मोनू का शव पड़ा मिला। लोगों ने उसे पहचान लिया और जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मोनू के सिर में गोली लगी हुई थी। माना जा रहा है कि सटाकर गोली मारी गई।
विज्ञापन


जिससे आसपास के लोगों को गोली की तेज आवाज शायद नहीं सुनी। शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया गया। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने बताया कि घर से दूध लेकर आने की कहकर मोनू घर से निकला था। आसपास के कुछ लोगों ने हत्या के पहले युवक को अन्य युवकों से झगड़ते हुए देखा था। एसपी सिटी ने बताया कि छानबीन में मृतक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें