फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से 20 दिन पहले लापता हुआ युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शादी से 20 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज भी कराई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते एसएसपी को पत्र भेजकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोरवां गांव निवासी सतीश शर्मा के 24 वर्षीय बेटे दीपक शर्मा की 22 जनवरी को बरात जानी है। दो जनवरी को दीपक शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से गया था, साथ ही कहकर गया था कि उसे उत्तराखंड के झबरेड़ा में एक व्यक्ति से पैसे लेने हैं इसलिए वह वहां भी जाएगा। परिजनों के मुताबिक उसके बाद से वह नहीं लौटा। सभी जान पहचान वाले लोगों और रिश्तेदारों से भी पता किया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने तीन जनवरी को अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि दीपक की लोकेशन उत्तराखंड की मिल रही है। इसके बाद भी पुलिस दीपक को नहीं तलाश सकी। सोमवार को परिजनों ने एसएसपी आकाश तोमर से युवक की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। वहीं, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। लोकेशन और सीडीआर भी निकलवाई गई है। जल्द ही उसकी सकुशल बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें