टीकाकरण में पिछड़ रहे युवा
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनपद के युवा टीकाकरण में पिछड़ रहे है। अभी तक जनपद में 27 प्रतिशत युवाओं को पहली डोज और तीन प्रतिशत को दूसरी डोज लगी है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले नागरिकों का टीकाकरण में औसम पहली डोज में 70 फीसदी और दूसरी डोज में 24 प्रतिशत है। जिले में अभी तक दिए गए लक्ष्य में 48.46 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनपद में भी 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ था। पहले हेल्थ वर्कर, फिर फ्रंट लाइन वर्कर, इसके बाद 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और बाद में 18 प्लस को कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। जनसंख्या के हिसाब से स्वास्थ्य विभाग ने 45 से अधिक आयु वर्ग में 648510 नागरिक और 18 से लेकर 45 वर्ष तक आयु वर्ग में 1388417 समेत कुल 2036927 नागरिकों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा है। दिसंबर माह तक यह लक्ष्य पूरा करना है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग 20 लाख नागरिकों में से 987278 नागरिकों का टीकाकरण करा कर 48.46 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है।
टीकाकरण में 18 प्लस में युवा वर्ग बहुत पीछे है। युवाओं ने अभी बहुत कम टीका लगवाया है। अभी तक 369246 युवा पहली डोज लगा चुके है, जो 27 फीसदी है। जबकि 12681 युवाओं को दूसरी डोज लगी है, जो तीन प्रतिशत ही है। 45 से अधिक आयु वर्ग में 453768 नागरिक पहली डोज लगा चुके है, जिनका 70 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। मगर दूसरी डोज कम लोगो को लगी है, 24 फीसदी के हिसाब से 109139 नागरिकों को ही दूसरी डोज लगी है। अभी तक जनपद में 845346 नागरिकों को पहली और 141932 नागरिकों को दूसरी डोज लगी है।
अभी कम है युवाओं का प्रतिशत
एक जून से युवाओं को टीका लगाना शुरु हुआ था। उन्हें स्लॉट लेकर टीकाकरण कराना होता है। पत्र्हले एक कैंप में 100 ही युवा टीका लगवा सकते थे, इसलिए भी उनका टीकाकरण कम हुआ है। 45 से अधिक आयु वालो के लिए कैंप अधिक लगाए गए है। अब युवाओं में टीकाकरण कराने की गति बढ़ रही है।
डॉ एमएस फौजदार, सीएमओ
आयु वर्ग लक्ष्य प्रथम डोज प्रतिशत दूसरी डोज प्रतिशत
45 प्लस 648510 453768 70 109139 24
18 प्लस 1388417 369246 27 12681 03