फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदेना कोली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। चंदेना कोली गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की बहनों ने अपनी भाभी पर ही घरेलू कलह के चलते भाई की हत्या करने की आशंका जताई है।
बूृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे ग्रामीण रूल्हा सैनी के घर से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि रूल्हा सैनी का इकलौता पुत्र टीटू सैनी (25) कमरे में चारपाई पर मृत पड़ा मिला। उसके नाक व मुंह से खून बह रहा था और शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सीओ रामकरण सिंह और इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा पुलिस बल के साथ चंदेना कोली पहुंचे और घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। पता चला कि टीटू सैनी के माता-पिता का कई वर्ष पूर्व निधन हो गया था। टीटू चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी 7 वर्ष पूर्व देहरादून चौक सहारनपुर निवासी पूजा के साथ हुई थी। टीटू के दो पुत्रों में से एक पुत्र की कुछ माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। टीटू की बहन कविता ने बताया कि उसकी भाभी का चाल चलन ठीक नहीं था। जिस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी के चलते पूजा लगभग 20 दिन पहले अपने मायके सहारनपुर चली गई थी। बुधवार को टीटू उसे ससुराल से गांव लाया था। बुधवार की रात में भी दोनों के बीच किसी पर झगड़ा हुआ था। घटना के बाद से पूजा गायब है। बहनों ने भाभी पूजा पर हत्या करने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि टीटू मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर वहां से खून आदि के नमूने एकत्र किए हैं। साथ ही शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्ट के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू कलह में ही टीटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। उसकी पत्नी पूजा पर हत्या की आशंका परिजनों ने जताई है। इसलिए पुलिस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं की गहनता से जांच में जुट गई है। पूजा का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। -रामकरण सिंह, सीओ देवबंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें