फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद का माहौल बिगाडने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : आईजी

विज्ञापन
देवबंद में फ्लैग मार्च निकालने से पूर्व पुलिस अधिकारियों से दिशा निर्देश देते आईजी प्रीत इंदर स? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान से वर्ग विशेष के लोगों में भारी आक्रोश है। कानपुर में जुमा की नमाज के बाद बिगड़े माहौल को लेकर सहारनपुर का प्रशासन भी सतर्क है। बृहस्पतिवार को आईजी प्रीत इंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा नगर में फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली में पत्रकार वार्ता में आईजी प्रीत इंदर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को भारत बंद की कॉल के आह्वान के बाद लगातार प्रशासन धर्म गुरुओं के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। संवैधानिक तरीके से जिसे भी अपनी बात कहनी है वह शांति पूर्वक ज्ञापन के रुप में दे सकता है। आईजी ने कहा कि यदि किसी भी अराजक तत्व ने जनपद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की साइबर ब्रांच की कड़ी नजर है। कुछ लोगों को चिह्नित भी किया जा चुका है। माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान एसपी देहात सूरज राय, एसडीएम दीपक कुमार और सीओ रामकरण सिंह मौजूद रहे। बाद में पुलिस ने आईजी प्रीत इंदर सिंह के नेतृत्व में नगर के बाजारों व सड़कों पर फ्लैग मार्च किया।

देवबंद कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते आईजी प्रीत इंदर सिंह- फोटो : DEVBAND

मृतक टीटू सैनी का पुत्र मयंक- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें