फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात करीब दो बजे जानसठ फ्लाईओवर के नीचे से पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। शव की शनाख्त गांव अलमासपुर निवासी रजत (23) के रूप में हुई। सूचना पर रात में ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर जीआरपी द्वारा मोर्चरी भेज दिया गया।
कुत्ते से टकराई बाइक, युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी सतेंद्र (37) शनिवार शाम बाइक पर मुजफ्फरनगर आया था। देर रात वह हाईवे से होकर बाइक पर ही घर लौट रहा था। गांव रामपुर के निकट ही अचानक एक कुत्ता उसकी बाइक के आगे आ गया, जिससे टकराकर उसकी बाइक फिसल गई। इससे सिर सड़क में लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जिसके शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघरा में मिला वृद्ध का शव
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बघरा बस स्टैंड के पास स्थित एक बाग के सामने रविवार दोपहर करीब 60 वर्षीय वृद्ध अचानक गश खाकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में वृद्ध को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी भेज दिया गया। एसओ के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि वृद्ध की बीमारी से मौत हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें