फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेने आए युवक ने ससुराल में खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। मनमुटाव के चलते मायके आई पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया तो युवक ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिंघलपुर निवासी पंकज (32) पुत्र उदयराम की शादी जानसठ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी शारदा पुत्री धर्मपाल के साथ हुई थी। उनकी शादी को ग्यारह साल बीत गए। पंकज शराब पीने का आदी था। शारदा उसे शराब पीने से रोकती थी। लेकिन पंकज अपनी पत्नी की एक बात नहीं मानता था। होली के आसपास दोनों में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पंकज ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद शारदा अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
काफी समय बीतने के बाद सोमवार को पंकज अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल आ गया। बताते है कि उसने पत्नी को घर चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी और इससे नाराज होकर पंकज ने जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी देनी शुरू कर दी। पंकज कहीं वास्तव में ऐसा न कर दें, यह सोचकर शारदा ने जानसठ कोतवाली में जाकर इसकी सूचना दे दी। इसके बाद शारदा के साथ पुलिस गांव में पहुंची तो पुलिस को वहां पर पंकज मृत हालत में मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के साले अंजू ने तहरीर दी कि उसके जीजा ने उनके घर आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिजन अभी आए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें