फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की महापंचायत में पहुंचे योगराज

विज्ञापन
पूर्व मंत्री योगराज टैक्ट्रर चलाकर महापंचायत में पहुचें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाकियू की महापंचायत में पहुंचे योगराज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाकियू की महापंचायत में एक अजीब नजारा देखने को मिला। टिकैत परिवार के घुर विरोधी पूर्व मंत्री योगराज सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर पंचायत में पहुंचे। योगराज सिंह का पंचायत में भाग लेना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

जिले की किसान राजनीति में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और चौधरी जगबीर सिंह दो घुर विरोधी रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के पूरी तरह खिलाफ रहे। दोनो के संगठन भी अलग-अलग थे। जगबीर सिंह सिसौली से ही सटे अलावलपुर के रहने वाले थे। जगबीर सिंह की गांव में ही छह सितंबर 2003 को हत्या हो गई थी। इस हत्या में इनके बेटे योगराज सिंह ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को भी नामजद कराया था। दोनो परिवारों के बीच दूरियां चली आ रही है। हत्या का मामला न्यायालय में चल रहा है। किसी को यह उम्मीद नहीं थी चौधरी जगबीर सिंह के बेटे पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी महापंचायत में पहुंच सकते हैं। योगराज खुद ट्रैक्टर चलाकर महापंचायत में पहुंचे। जब योगराज सिंह से बात हुई, तो उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी के नेता जयंत चौधरी महापंचायत में थे तो उनका वहां होना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें