फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में छात्रों को सिखाई योग क्रियाएं

विज्ञापन
जनता हॉयर सेकेंडरी स्कूल तलहेड़ी बुजुर्ग में योग दिवस के उपलक्ष्य में योग क्रिया करते छात्र - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
स्कूलों में छात्रों को सिखाई योग क्रियाएं
विज्ञापन

देवबंद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को योगासन की विभिन्न क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। योग शिक्षकों ने छात्रों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

भायला पीजी कॉलेज में डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंग आसान, चक्रासन आदि क्रियाओं का अभ्यास किया। महाविद्यालय के अध्यक्ष श्याम कुमार रावत व सचिव कंवरपाल सिंह ने छात्रों को योग करने से होने वाले फायदे गिनाए। प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि योग हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। वर्तमान समय में चिकित्सक भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने की सलाह देते हैं। दैनिक जीवन में योग का महत्व बढ़ गया है। उधर, तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में योग गुरु मुकेश नागर ने छात्रों को योग की शिक्षा देते हुए योगाभ्यास कराया। इस दौरान प्रबंधक मुकेश त्यागी व प्रधानाचार्य मुकेश नागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें