आचार्य अभयदेव गुरूकुल में मकर सक्रांति पर्व पर हवन करते श्रद्धालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति पर हवन-पूजन
चरथावल। मकर संक्रांति पर्व पर विभिन्न स्थानों पर हवन-पूजन किया गया। मंदिरों में खिचड़ी का प्रसाद वितरित हुआ। आचार्य अभयदेव वेद गुरुकुल में हवन में लोगों ने आहुति प्रदान की। बृहस्पतिवार को साईं मंदिर को सजाया गया। पंडित संतोष तिवारी ने श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना कराई।
शिव चौक पर समाजसेवी पपनी कंसल और डॉ. रामनाथ प्रेमी की स्मृति में गुरुकुल के विद्यार्थियों नेे शिव चौक पर भजन प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रमुख यजमान केंद्रीय राज्यमंत्री के भाई प्रोफेसर विवेक बालियान, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल एडवोकेट और प्रवीण मलिक आदि रहे। वेदपाठी उदित, रोहन, सौरव, हिमांशु, अनिकेत, तुषार आदि रहे। संचालन अरिदमन ने किया। वहीं, महादेव मंदिर पर हवन में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य वक्ता सुरेंद्र भगत रहे। नामित सभासद मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, मनीष गर्ग, पंकज वाल्मीकि, पंकज कश्यप और प्रशांत मौजूद रहे। अलखपुरी शिव मंदिर में भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।