जानसठ में मकर सक्रांति पर खिचडी का प्रसाद बांटते चेयरमैन।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। मकर सक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद बनाकर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर वितरित किया गया। पशु चिकित्सालय के शिव मंदिर में मकर सक्रांति के पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाकर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर कस्बे वासियों द्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में राहगीरों को मकर सक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पशु शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह, सतीश खटीक, राजीव जगत सैनी, राधेलाल, राजकुमार पाल, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद