फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी के बॉयलर की भांप में झुलसने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
घायल अवस्था में पड़े दोनों फैक्टरी कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना मोड़ स्थित फैक्टरी में शनिवार रात बॉयलर की भांप में झुलसने से एक मजदूर की मौत हो गई। आरोप है कि परिजन और ग्रामीण फैक्टरी पहुंचे तो गेट बंद कर लिया गया। इसके बाद सभी लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया। फैक्टरी संचालकों ने मृतक के परिजनों को छह लाख आर्थिक सहायता दी। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

थाना शाहपुर के नया गांव निवासी विक्की (30) कश्यप पुत्र पूरण सिंह 25 दिन से बुढ़ाना चौकी के पास अंकुर फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था। शनिवार रात में उसकी ड्यूटी थी। इसी दौरान वह बॉयलर की भांप में गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध जताया। परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर फैक्टरी के बाहर पहुंच गए। आरोप है कि फैक्टरी का गेट बंद कर लिया गया। सभी लोगों ने पुलिस चौकी पर पहुंच कर हंगामा किया। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाया। इसके बाद गणमान्य लोगों को साथ लेकर पुलिस ने फैक्टरी संचालकों से वार्ता की। कई घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों, राष्ट्रीय निषाद पार्टी के पदाधिकारियों, फैक्टरी संचालकों में पुलिस की मध्यस्थता में समझौता हुआ। चौकी प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के दो छोटे बच्चे है। मदद के तौर पर फैक्टरी संचालकों ने पीड़ित पक्ष को छह लाख रुपये दिए है।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि फैक्टरी में मजदूर की मौत हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। शव पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें