फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मूल मंत्र के साथ काम करें: सिसौदिया

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मूल मंत्र केे साथ काम करें: सिसौदिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर तक काम कर जिले की सभी छह सीटों पर फिर से भाजपा की ही विजय होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मूल मंत्र के साथ अपने-अपने कार्य में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा और जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया का जिले में पहली बार आगमन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि यहां कार्यकर्ता परिश्रमी और लगनशील हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ सत्यापित कराने के साथ-साथ पन्ना प्रमुख बनाने के कार्य को गंभीरतापूर्वक पूर्ण करने का आह्वान किया। सभी को बूथ, सेक्टर व मंडल को मूलमंत्र देकर जनपद की सभी छह विधानसभा में जीत दर्ज कराने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंद्र सोम, प्रदीप सैनी, पुरुषोत्तम गौतम, जगदीश पांचाल, डॉ आरएन त्यागी, तेजपाल वर्मा, राजपाल, संजीव वालिया, अमित गगनेजा, राजीव गर्ग, श्रीमोहन तायल, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, सुषमा पुंडीर, रोहिल वाल्मीकि, विनित कत्यायन, रमेश खुराना, वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, सुंदरपाल, कार्तिक काकरान, राजकुमार सिद्धार्थ, आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री विजय सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें