फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरृला क्रिकेट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नारी स्वावलंबन के लिए आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता एवं महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार रहे। पीसीए स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला कोच प्रीति मेहरा ने प्रतीक चिन्ह भेंट किये। क्रिकेट खिलाड़ी अंजली शर्मा, सुरूर जैदी, आस्था वर्मा, इशिका शर्मा,गरिमा शर्मा एवं नित्या मौजूद रही। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान रही। वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। डॉ रणवीर सिंह द्वारा सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रवेश कुमार द्वारा सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को इंडिया महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया। राकेश कौशल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बधाई दी। कार्यक्रम में हसन अब्दुल्ला, सरवर आलम, कृष्णा, गौरव ,निकुंज अंकित एवं शाहरीक, शिवम का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें