फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन

पुरकाजी। मारपीट से आहत महिला ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। थाने पहुंचे दंपती ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव गोधना निवासी महिला रचना का कई दिनों से अपनी जेठानी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवाद के चलते तीन दिन पहले जेठ व जेठानी ने उसके साथ मारपीट कर दी थी. जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की थी। रविवार को भी जेठानी व उसके बच्चों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे आहत महिला घर से पैदल ही धमात गंग नहर पर पहुंची। महिला ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे लोगों ने पुल पर ही पकड़ लिया। इसी दौरान उसका पति प्रवीण भी मौके पर पहुंच गया और अपनी पत्नी को थाने ले आया। जहां पर महिला ने बताया कि मेरे साथ जेठ ,जेठानी व जेठ का लड़का गाली गलौज मारपीट करते हैं, जिससे वह तंग आ चुकी है। आरोपियों ने गले में रस्सी डालकर जान से मारने का भी प्रयास किया था। जिसकी शिकायत तीन दिन पूर्व थाने पर की गई थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। दंपती ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें