रजनीश शर्मा बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष
भोपा। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन की गांव जटमुझेड़ा में रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें निरगाजनी ग्राम प्रधान रजनीश शर्मा को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, भोपा के प्रधान तरुण कुमार को उपाध्यक्ष, गांव जौली के प्रधान साजिद अहमद को जिला महासचिव, गांव बेहड़ा के प्रधान शोएब अहमद को जिला कोषाध्यक्ष, गांव बेलड़ा के प्रधान भोपाल सिंह को संरक्षक बनाया गया। वहीं, गांव दहचंद के प्रधान सुशील कुमार को चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष, गांव कैथौड़ा के प्रधान शमीम अहमद को जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष, गांव जट मुझेड़ा के प्रधान नीरज चौधरी को सदर ब्लॉक अध्यक्ष, गांव नन्हेड़ा के प्रधान आदेश को मोरना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतबीर यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, योगेश राणा, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।