नारी शक्ति को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के तहत ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, आशा, भोजनमाता एवं महिला सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना शर्मा, डॉ गीतांजली वर्मा, ब्लॉक प्रमुख के पति अमित चौधरी, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, कॉलेज प्रबंधक नीरज राणा ने कार्यक्रम का शुुुुभारंभ किया। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया।
महिला सुरक्षा पर गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति में ‘महिला सुरक्षा’ पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डा. नरेश कुमार मलिक ने समाज में व्याप्त महिलाओं के प्रति कुरीतियों को उजागर किया। साथ ही साथ लैंगिक हिंसा, यौन उत्पीड़न आदि के लिए प्रचलित कानूनों की जानकारी दी। डॉ. जानी कुमार ने महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। डॉ. आईडी शर्मा एवं रोवर्स लीडर डा. हरिओम शर्मा का योगदान रहा।