कोल्हू से महिला लापता, पुलिस चौकी पर हंगामा
देवबंद। मंगलौर रोड स्थित कोल्हू (चर्खी) से संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला गायब हो गई। काफी प्रयास के बाद महिला का कुछ पता नही चला तो सोमवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस चौकी पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि आरोपी का नाम बताने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
देवबंद-मंगलौर रोड स्थित एक कोल्हू पर कार्य करने वाली 19 वर्षीय विवाहिता रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसके अगवा की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी। मामले में सोमवार को खुर्द लुहारी जनपद मुजफ्फरनगर निवासी पीड़ित परिजन मंगलौर रोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं कर रही है। कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। विवाहिता को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।